मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

अंधविश्वाश ने लील ली 14 वर्षीय मासूम की जान...सामने आया पिता का क्रूर चेहरा!

प्रकाशित: Oct 14, 2022 21:29रिपोर्ट: Navtej TV

गुजरात से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अंधविश्वास में आकर अपनी ही बेटी की जान ले ली। घटना गुजरात के गिर सोमनाथ में घटी जहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को 7 दिनों तक भूखा प्यासा रखा जिससे बालिका काल के गर्त में समा गई।

कैसा होगा Rajasthan में खिलाड़ियों का भविष्य जानिए Rajasthan राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्षा से


दरअसल मृतका के पिता को शक था की उसकी बेटी पर भूत-प्रेतों और बुरी शक्ति का साया है जिसके बाद आरोपी पिता और चाचा ने बच्ची के साथ क्रूर व्यवहार करना शुरू कर दिया और उसे कई दिनों तक न ही खाने को दिया और न ही कुछ पीने को दिया, आखिरकार मासूम ने जिंदगी से हार मान ली और हमेशा के लिए चिरनिंद्रा में सो गई।

​​​​​​​

यह दिल दहला देने वाली घटना तलाला तालुक के धावा गाँव में घटी, जानकारी है की मृतक 3 महीने पहले ही सूरत से गाँव आई थी, पिता को इस बात का शक था की उसकी बेटी पर किसी बुरी आत्मा का साया है लिहाजा आरोपी पिता ने मृतका को 7 दिनों तक खेत पर ही रखा जहां उसे भूखा-प्यासा रखा गया और उसस पर काला जादू भी किया गया, इन सभी प्रताड़नाओ से आहात बालिका ने आखिरकार 7 दिन बाद दम तोड़ दिया और उसके पिता और चाचा ने मृतका का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मृतका के मामा ने बालिका के गुमशुदा होने रिपोर्ट भी दर्ज कारवाई थी, जिसके बाद पुलिस को वारदात के बारें में पता लगा। पुलिस ने दोनों आरोपी पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफतीश जारी है।