मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

पिता ने पैसों के लिए नाबालिग बेटी की 40 साल के आदमी से कराई शादी, रेप के बाद भागी

प्रकाशित: Sep 16, 2022 14:57रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहा है और सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं भी यहीं हो रही है। हाल ही में एक नाबालिग को बेचने का मामला सामने आया है। सौतले पिता ने पैसों की लालच में 14 साल की बेटी को 3 लाख में बैच दिया और उसकी शादी 40 साल के आदमी से करा दी। शादी के बाद पति लगातार उसके साथ रेप करता रहा और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

अपने जन्मदिन पर PM Modi देश को देने वाले हैं ये बड़ा तोहफा!

मामला जयपुर के जवाहर सर्किल थाने का बताया जा रहा है। पुलिस को एक नाबालिग के बदहवास हालात में जवाहर सर्किल पर पड़े होने की जानकारी मिली थी। लड़की ने बताया कि वह अपने पति के चुंगल से भागकर यहां पहुंची है।

14 साल की नाबालिग धौलपुर की रहने वाली है। सौतेला पिता ने 3 लाख रुपए में उसका सौदा कर दिया और पास के ही गांव में रहने वाले 40 साल के व्यक्ति ने विवाह किया। नाबालिग लड़की के बयान के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और खरीद.फरोख्त रेप, मारपीट जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।