मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

मां के सामने पापा करते थे मेरा रेप, वीडियो बनाकर पुलिस के पास पहुंची बेटी

प्रकाशित: May 06, 2022 20:48रिपोर्ट: Navtej TV

नाबालिग लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं होना आम बात हो गई लेकिन कई बार ऐसी घटनाओं में परिवार के लोगों का ही हाथ होता है। कहते है कि महिला सबसे ज्यादा सुरक्षित अपने आप को अपने घर में मानती है लेकिन कई घटनाओं में देखा गया है कि परिवार का कोई सदस्य उन पर गंदी नजर रखता है और मौका पाकर ऐसी शर्मनाक घटनाओं को अंजाम देता है।

पलक झपकते ही कुएं में समाई कार, देखिए फिर क्या हुआ! Car Accident

लेकिन एक ऐस शर्मनाक मामला बिहार के समस्तीपुर से सामने आया है। जहां एक बेटी ने अपने पिता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। बेटी ने अपने साथ हुए इस अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामल में पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पिता के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराने के बाद रेप पीड़िता बेटी ने बताया कि पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे और कई बार उनको मना किया लेकिन वह अपने हरकतों से बाज नहीं आए। इस दौरान मैंने चुपके से वीडियो बना लिया हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस काम में पीड़िता की मां भी अपने पति का साथ दे रही थी।


इस घटना के बाद पूरा परिवार उस पर दबाव बना रहा है।पीड़ित के पिता को गिरफ्तार किया गया है और इस घिनौनी हरकत में और कौन शामिल था इसकी पड़ताल की जा रही है। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है कि मां-बाप अपनी बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं।