चलती कार में 7 युवकों ने किया बच्ची से गैंगरेप, फिर..
राजस्थान में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और इसी वजह से वह अपराध की घटनाओं को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं। हाल ही में एक खबर धौलपुर से आ रही है जहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की का गैंगरेप हुआ है और आरोपियो ने चलती कार में उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया है।
मैडम जी के पैर गंदे ना हो जाएं इसलिए कुर्सियों का बना दिया पूल!
धौलपुर में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ चलती कार में 7 युवकों ने गैंगरेप की घटना ने सभी लोगों को हैरान कर दिया है। हालाकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है और कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।
नाबालिग घर से सब्जी लेने बाजार गई थी और वहीं से एक आरोपी ने बालिका को अपने साथ ले गया। उसने कहा कि वह उसके पिता का दोस्त है और वह उसे घर छोड़ देगा। लेकिन आरोपी ने नाबालिग को कार सवार युवकों के हवाले कर दिया फिर चलती कार में युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

इसके बाद आरोपियों ने बसेड़ी क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर के पास छोड़ नाबालिग को छोड़ गए और किसी को नहीं बताने की धमकी दी। पीड़िता घर आई तो उसने परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मेडिकल करवाया और गैंगरेप का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

