जयपुर: प्यार के जाल में फंसाकर बनाए अश्लील वीडियो
आज के समय में प्यार और तकरार को लेकर आए दिन खबरे आती रहती है लेकिन इसके बाद दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए अलग होने का फैसला कर लेते है। कई मामलों में ब्लैकमेल जैसी घटनाएं भी देखने को मिलती है और इसके बाद अश्लील वीडियो वायरक कर दिए जाते है। ऐसा ही एक मामला राजधानी जयपुर में देखने को मिला है। जहां प्रेमिका ने अपने प्रेमी के खिलाफ ब्लैकमले करते हुए एक लाख रुपए की मांग की है।
3 दिन में मिली Police को कामयाबी
यह मामला शिवदासपुरा इलाके का बताया जा रहा है जहां दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 1 लाख रुपए मांगने की बात सामने आ रही है। पीड़िता के परिवार ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसनकी दोस्ती एक युवक से हो गई और इसके बाद उसने दोस्ती करके उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह घुमाने के लिए उसे अपने साथ ले गया जहां उसे नशीला पेय पिला दिया और अश्लील फोटो-वीडियो मोबाइल में शूट कर लिए।
अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए की मांग करनी शुरू कर दी। वह फोन करके धमकी देने लगा कि पैसे नहीं दिए तो वह यह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद उसने इस घटना के बारे में परिवार को दी तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया।





