मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

जयपुर में न्यूड वीडियो कॉल करके युवती ने खेला ये गंदा खेल, देखें पूरा वीडियो

प्रकाशित: Apr 01, 2023 15:20रिपोर्ट: Navtej TV

सोशल मीडिया के इस युग में अपराध का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है और इसका उपयोग कम होता है लेकिन दुरूपयोग जाता किया जा रहा है। इस वजह से आए दिन ब्लैकमेल करने जैसी घटनाएं देखने को मिलती है और बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं होना आम बात हैं। राजधानी जयपुर में तो हर दिन ऐसी घटनाएं होना आम बात है और अपराधी ऐसा करने से डर भी नहीं रहे है। हाल ही में जयपुर में न्यूड वीडियो कॉलिंग कर 55 साल के व्यक्ति से ब्लैकमेलिंग करने की साजिश रची गई।

Mobile छोड़ने के लिए कहा, बच्ची ने छोड़ी दुनिया | Suicided |

वॉट्सऐप पर न्यूड वीडियो कॉलिंग कर युवती ने स्क्रीन रिकॉर्ड कर ली और इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपयों की मांग की। इसके बाद उसने पुलिस की ड्रेस में कॉल करके वीडियो डिलीट करने का झासा देकर 6 लाख रुपए हड़प लिए। इस घटना के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पीड़ित प्रताप नगर का रहने वाल है, 24 मार्च की रात को मोबाइल पर एक अंजान लड़की का वॉट्सऐप कॉल आया तो उसने कॉल उठाया तो पर लड़की ने अश्लील वीडियो चलाए। न्यूड वीडियो चलने के साथ ही स्क्रीन शॉट्स ले लिए और इसके बाद पैसों के लिए कॉल आया। पीड़ित ने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया लेकिन इसके बाद भी अलग-अलग नंबरों से कॉल आया और पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस की वर्दी पहने लोगों का कॉल आया तो उन्होंने वीडियो हटाने के लिए पैसे मांगे तो वह उनके जाल में फस गया और लाखों रुपए दे दिए।