बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांधकर गर्लफ्रेंड का किया रेप, देखें पूरा वीडियो
महिलाओं को लेकर हर दिन अपराध की घटनाओं से महिलाओं का घर से निकला ही मुश्किल हो गया है। महाराष्ट्र के पालघर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक लड़की के साथ रेप किया गया है। इस घटना के बाद पालघर फिर से चर्चा में आया है और इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
BJP जनता और Media की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है
बताया जा रहा है कि अपने प्रेमी के साथ सैर पर निकली एक लड़की के साथ दो लोगों ने बलात्कार किया। आरोपियों ने पीड़िता के प्रेमी को एक पेड़ से बांध दिया और फिर उसके सामने ही लड़की का रेप कर दिया।
पुलिस ने घटना के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फिर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। उन्हें 27 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। लेकिन इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है।
लड़की और उसका प्रेमी टहलने गए थे और इस दौरान उनका झगड़ा आरोपियों से हो गया तो उन्होंने लड़के के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पेड़ से बांध दिया और तभी आरोपियों ने लड़की को एक सुनसान जगह पर खींचकर ले गए और बलात्कार किया।





