प्यार के जाल में फसाकर किया रेप, वायरल करने लगा अश्लील फोटो..
प्यार के जाल में फसाकर ब्लैकमेल करने की घटनाएं आए दिन देखने को मिलती है। हाल ही में जयपुर के चित्रकूट इलाके में फोटो वायरल करने की धमकी देकर बॉयफ्रेंड ने अपनी ही प्रेमिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पहले आरोपी ने दोस्ती के जाल में फसाया फिर एक दिन उसे मिलने के लिए अपने फ्लैट पर बुलाया और उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया।
China के सामने सरेंडर करेगा America | World War
चित्रकूट थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पुलिस के अनुसार शिप्रापथ निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि लगभग 7 साल पहले बाड़मेर निवासी एक लड़के से उसकी मुलाकता हुई थी और दोनों में दोस्ती हो गई। इस दौरान उसने उसकी तस्वीरें अपने फोन में ली और इसके बाद उसने 6 महीने पहले फोटो वायरल करने की धमकी देकर मिलने के लिए बुलाया।
ब्लैकमेल करने की धमकी देकर उसने रेप किया और उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद वह लगातर धमकी देने लगा और ब्लैकमेल करने लगा जब उससे दूरी बनाई तो तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने लग गया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस में इसकी जांच शुरू कर दी है।





