मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

जयपुर में छात्रा से दुष्कर्म: नौकरी का झांसा देकर रची साजिश

प्रकाशित: Mar 20, 2023 01:45रिपोर्ट: Navtej TV

कई बार प्रेम के जाल में फंसाकर दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है लेकिन इसके बाद भी इस प्रकार के गंदे जाल में महिलाएं फंस ही जाती है। लेकिन इस प्रकार की घटनाओं के आरोपी महिला का परिचित ही होता है जो विश्वास या भरोसे के सहारे इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जाता है। राजधानी जयपुर में भी आए दिन दु​ष्कर्म जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही है और इस वजह से राजस्थान महिला अपराध के मामले में दूसरे स्थान पर है।

Private Hospital Doctors की हड़ताल पर बोले Khachariyawas

हाल ही में प्रताप नगर इलाके में फोन पर दोस्ती कर छात्रा से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले छात्रा से दोस्ती कर ली इसके बाद उससे मिलने के लिए बुलाया। एक दिन उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी देकर लगभग एक साल तक शोषण किया।

इसके बाद भी आरोपी ने उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए। आरोपी ने सरकारी नौकरी लगावाने की बात कहकर उसे पहली बार बात की और कहा पहले कई लड़के—लड़कियों को नौकरी लगवाई है। इसके बाद उसने मिलने के लिए बुलाया और मेरे जरूरी कागज भी मंगवाए। इस दौरान उसने नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रेप और IT एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।