मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

प्रेमी ने किया इनकार तो सनकी प्रेमिका ने कर दिया ये कांड

प्रकाशित: Jun 01, 2022 20:22रिपोर्ट: Navtej TV

प्रेम संबंधों के कारण हर दिन हत्या जैसी घटनाएं होती रहती है लेकिन यूपी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक सनकी प्रेमिका ने अपने प्रेमी के बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। यह मामला यूपी के बहराइच इलाके का बताया जा रहा है। मोतीपुर थाना क्षेत्र की एक युवती का अपने पड़ोसी से कथित प्रेम करती थी लेकिन युवक की शादी दूसरी महिला से हो गई।

ज्ञानवापी में सर्वे वाला वीडियो लीक, शिवलिंग के अलावा दिखा ये सब!

इसी बात से युवक की प्रेमिका नाराज हो गई और दोनों के बीच काफी अनबन होने लग गई। प्रेमिका हमेशा युवक को अपनी पत्नी को छोड़ने और उसके साथ शादी करने की धमकी देती थी। इसके बाद भी युवक प्रेमिका को समझाता रहता था लेकिन युवती ने अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली।

इसके बाद गुस्से में युवती ने 29 मई की शाम को चालाकी से युवक के घर के बाहर खेल रही उसकी चार वर्षीय बच्ची को अपने घर में बुला लिया। इसके बाद बच्ची के चेहरे पर वार करके उसकी हत्या कर दी और जब युवती के माता-पिता वापस घर लौटे तो उन्होंने शव को ठिकाने लगा दिया।


जब बेटी की लाश अगले दिन घर के पीछे मिली तो पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने घटना में शामिल प्रमिका और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।