मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

नशे का कारोबार करने के लिए लड़कियों ने चली ये चाल, देखें पूरा वीडियो

प्रकाशित: Sep 15, 2022 23:02रिपोर्ट: Navtej TV

कुछ दिनों पहले एक खबर सामने आई कि भारत से कैटल की बड़े पैमाने पर तस्करी कर उसे बांग्लादेश भेजा जा रहा है, ये खबर चौंका देने वाली थी लेकिन अब एक और बड़ा मामला सामने आया है। अब कैटल से भी ज्यादा ड्रग्स की स्मगलिंग की जा रही है गांजा.चरस जैसी नशीली चीजें लड़कियां कपड़ों में छिपाकर ले जाती हैं।

हाथी से ड़रकर पहाड़ चढ़ गए पूर्व CM, देखें VIDEO

भारत में बनने वाली खांसी की दवा फेंसेडिल की बांग्लादेश में सबसे ज्यादा डिमांड है वहां लोग नशे के लिए शराब से परहेज करते हैं। इसलिए वे फेंसेडिल पीकर नशा कर रहे हैं। भारत में इसकी 100 ग्राम की बॉटल करीब 150 रुपए में मिलती है। तस्कर बांग्लादेश में इसे 1500 रुपए से लेकर 2 हजार रुपए तक में बेच रहे हैं।

अभी पिछले दिनों ही बीएसएफ ने भारत. बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में अभियान चलाकर तस्करी के प्रयासों को नाकाम करते हुए अलग.अलग जगहों से प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सिरप की 926 बोतलें जब्त की है।


इस सिलसिले में चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है जिसमें दो बांग्लादेशी हैं। भारत. बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र करीब 50ः बॉर्डर ओपन है क्योंकि कुछ जगह कंस्ट्रक्शन होना मुमकिन नहीं है। इसलिए यहां बड़ी आसानी से तस्करी की जा रही है।