मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

डोटासरा ने भाजपा के इस नेता को बताया अगला सीएम का दावेदार

प्रकाशित: Dec 06, 2021 15:47रिपोर्ट: Navtej TV
राजस्थान देश का ऐसा राज्य बन गया है जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष की गुटबाजी दिल्ली के नेताओं के लिये परेशानी बनती जा रही है। कांग्रेस में सीएम पद को लेकर पायलट गुट की बगावत को शांत करने के लिए दिल्ली आलाकमान ने पूरी ताकत लगा दी तो दूसरी तरफ बीजेपी में भी गुटबाजी बढ़ती ही जा रही है। अमित शाह के दौरे के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी के अगले सीएम चेहरे को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

डोटासरा ने दावा किया कि राज्य में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ही होंगे। शाह के कार्यक्रमों में कई बड़े नेताओं को बोलने तक का मौका नहीं दिया गया। शाह के इस दौरे से स्पष्ट संकेत है मिल गये है कि गजेंद्र सिंह राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे।
शाह ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि सब को मिलकर आने वाले चुनावों में कमल को भारी बहुमत से जीत दिलानी है। सीएम के दावेदर की जगह पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने के संकेत भी दिये हैं। यह बात किसी से छूपी नहीं है कि बीजेपी इस समय दो गुटों में बटी हुई है और इस वजह से शाह ने साफ इशारा कर दिया है कि पार्टी में एकजुटता होनी चाहिए। शाह ने गहलोत सरकार को जमकर लपेटा और 2023 के चुनावों में जड़ से उखाड़ फेकने का संकल्प दिलाया।