मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

दिल्ली भी नहीं रोक सकी गुजरात का विजयी रथ, अंक तालिका में

प्रकाशित: Apr 05, 2023 10:46रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स ने लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। कल के मैच में उसने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली टीम की इस सीजन में यह लगातार दूसरी हार है तो गुजरात की दूसरी जीत है।

एक और exam पर संकट!! क्या रोक लगेगी STATE ELIGIBILITY TEST ( SET )पर ? खटखटाया Highcourt का दरवाजा

यह मैच बहुत ही रोमांचक रहा और कभी गुजरात में पक्ष में जाता दिखा तो कभी दिल्ली के पक्ष में जाता हुआ। लेकिन परिणाम गुजरात के पक्ष ने रहा। डेविड मिलर के साथ सुदर्शन ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। 5वें विकेट के लिए 29 गेंदों पर 56 रनों की नाबाद पार्टनरशिप करके मैच जीत लिया।

बता दें कि मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे। गुजरात के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर राशीद खान ने 3-3 विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 18ओवर में ही 6 विकेट से मैच जीत लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग.11

गुजरात टाइटंसः हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, राशिद खान, डेविड मिलर, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ।

दिल्ली कैपिटल्सः डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, मिचेल मार्श, सरफराज खान, रोवमन पावेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया, खलील अहमद और एनरिक नॉर्त्या।