मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

गुजरात ने कोलकाता को 7 विकेट से हराकर पहुंची गई टेबल के टॉप पर

प्रकाशित: Apr 30, 2023 08:57रिपोर्ट: Navtej TV

गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर 2023 में भी अपना दमखम दिखा रही है और लगातर जीत की हैट्रिक जमाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को उसी के होम ग्राउंड में 7 विकेट से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है।

गुजरात की टीम अंक तालिका में सबसे ज्यादा 12 अंक लेकर पहले स्थान पर है। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है और कोलकाता को 179 रन पर रोक दिया। इसके बाद इस लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने आसानी से 17.5 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।

कप्तान हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी से टीम की जीत निश्चित हो गई। इसके बाद विजय शंकर ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। कोलकाता ने अच्छा स्कोर बनाया लेकिन वह उसे बचाने में असफल रही और इसी वजह से वह अंक तालिका में 7वें स्थान पर पहुंच गई है।

Jaipur: परेशान जनता, दौरे पर हाकिम

प्लेइंग-11.

कोलकाता नाइट राइडर्स : नीतीश राणा, नारायण जगदीशन, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर,रिंकू सिंह, डेविड वीजे, शार्दूल ठाकुर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती

गुजरात टाइटंस : हार्दिक पांड्या, ऋद्धिमान साहा, राहुल तेवतिया, जोशुआ लिटिल,अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद और मोहित शर्मा