मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

IPL 2023 Playoffs: गुजरात के बाद चेन्नई और लखनऊ की हुई प्लेऑफ में एंट्री

प्रकाशित: May 21, 2023 09:56रिपोर्ट: Navtej TV

गुजरात टाइटंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। लेकिन अब चौथे स्पॉट के लिए बैंगलोर, मुंबई और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग जारी है। इस रेस में रॉयल्स बहुत पीछे है क्योंकि उसको अब मुंबई की हार की प्रार्थना करनी होगी।

अगर मुंबई इंडियंस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़े अंतर से मैच जीत जाती है, तो भी उसको बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के परिणाम का इंतजार करना होगा। दूसरी ओर RCB आज का मैच जीत जाती है तो वो प्लेऑफ के लिए आसानी से क्वालीफाई कर लेगी। लेकिन अगर दोनों टीमें आज का मैच हार जाती है तो रॉयल्स आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

Jaipur News: हिंदू परिवारों के घरों के बाहर लगे Posters | Latest Hindi News

राजस्थान प्लेऑफ के लिए पूरी तरह से दोनों मैचों के परिणाम पर टिकी हुई है। रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को हराक प्वाइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर है, हालांकि, 14 प्वाइंट्स के साथ प्लेऑफ में एंट्री करना नामुकिन है।
कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ के रेस बाहर हो चुकी है।

वहीं बात करें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की तो लीग स्टेज के 68 मुकाबले हो चुके हैं और अब 2 मैच बचे हैं। लेकिन 3 टीमें प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी हैं और एक टीम का इंतजार है।

लखनऊ सुपरजायंट्स ने कोलकाता को 1 रन से हराकर प्लेऑफ का टिकट पक्का किया है। लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बनाए तो इसके जवाब में KKR 175 रन ही बना सकी। अंतिम ओवर में रिंकू सिंह ने पूरा प्रयास किया लेकिन वह जीत दिलाने में सफल नहीं हुए।