मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

GT vs SRH: गुजरात ने फिर रचा इतिहास, हैदराबाद को चटाई धूल

प्रकाशित: May 16, 2023 08:54रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन में गुजरात टाइटन्स का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात इस सीजन में भी प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनकर एक नया इतिहास रच दिया है। इस सीजन के 62वें मैच में गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से करारी शिकस्त देकर प्लेऑफ को टिकट पक्का किया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टीम ने 188 रनों का विशाल स्कोर बनाया और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 9 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। इस हार के बाद हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई और इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स भी इस रेस से बाहर ​हो चुकी है।

हैदराबाद की टीम की हार तो 5 ओवर में ही तय हो गई थी जब उसने 50 रन के स्कोर पर टॉप-6 विकेट गंवा दिए थे। हेनरिक क्लासेन ने 44 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया लेकिन वह इसमें सफल साबित नहीं हो पाए।

गिल ने 58 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेलकर नया रिकॉर्ड बना दिया। IPL में गिल का पहला शतक है जिसमें 1 छक्का और 13 चौके जड़े। गुजरात के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने 4-4 विकेट लेकर हैदराबाद टीम को ढेर करने में बढ़ा योगदान दिया।

Jan Sangharsh Yatra: भ्रष्टाचार को लेकर पायलट का आक्रोश

गुजरात टाइटंस : हार्दिक पांड्या, ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, नूर अहमद और मोहम्मद शमी ।

सनराइजर्स हैदराबाद : ऐडन मार्करम , अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, सनवीर सिंह, मयंक मारकंडे, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, फजल हक फारूकी और थंगारसु नटराजन।