लगातार दूसरी बार गुजरात पहुंचा IPL के फाइनल में, गिल के तीसरे शतक से मुंबई OUT ; चेन्नई से मुकाबला
डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल ने अपनी दम पर लगातार दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंचा दिया है। गुजरात ने क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। गुजरात की जीत के हीरो शुभमन गिल रहे जिन्होंने 60 बॉल में 129 रन बनाए और गेंदाबजी में मोहित शर्मा ने 10 रन देकर 5 विकेट झटके। गिल ने इस सीजन का तीसरा शतक जमकर अपने नाम एक रिकॉर्ड भी बना लिया है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो बहुत गलत साबित हुआ। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया जिसमें गिल ने 60 दिनों में 129 रन जड़ दिए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाई और 18.2 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई।
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News
28 मई को इसी मैदान गुजरात की टीम अब पर एमएस धोनी की चेन्नई के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमें पहले क्वालिफायर-1 में भीड़ चुकी है जहां चेन्नई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को पहली बार हराया था। लकिन फाइनल में गुजरात के पास अच्छा मौका होगा की वह अपनी हार का बदला पूरा कर लें।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, यश दयाल, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: ईशान किशन, रोहित शर्मा , कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडोर्फ, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय.





