गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में नहाती हुई लड़कियों के वीडियो हुए वायरल, गंदी डिमांड से खुला राज
पढ़ने वाली लड़कियों के लिए उनके परिजन गर्ल्स हॉस्टल को सबसे सुरक्षित जगह मानते थे लेकिन अब अक्सर ऐसे मामले सामने आ रहे है जिससे अब गर्ल्स हॉस्टलों में भी लड़कियों की सुरक्षा के लिए सवाल उठने लगे है। अभी कुछ दिनों पहले ही देश की राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके से एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें लड़कियों की सुरक्षा के लिए रखा गया गॉर्ड ही नशे में घुत होकर लड़कियों से छेड़छाड़ करता है।
अभी मामले को कुछ दिन ही बीते है कि बिहार के सीवान जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसको देखकर तो आपकी सोच ही बदल जाएगी कि गर्ल्स हॉस्टल लड़कियों के लिए सुरक्षित है। मामला सीवान जिले महाराजगंज के एक मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल का है जहां गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम से एक हिडेन कैमरा मिला है। इस कैमरे को बाथरूम के गीजर के ऊपर लगाया गया था। जैसे ही लड़कियों कि नजर इस कैमरे पर पड़ी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
बाबा के राज में घटता Crime और बढ़ती PM की दावेदारी!
इसके बाद हॉस्टल की लड़कियों में हड़कंप मच गया, वहीं उनके परिजनों को भी अब अपनी बेटियों की सुरक्षा का डर सता रहा है कि कहीं उनकी बेटी का भी आपत्तिजनक वीडियो इसमें शामिल ना हो।
वहीं हॉस्टल की लड़कियों का कहना है कि कॉलेज के कुछ लड़के आए दिन उन्हें परेशान करते हैं। पहले तो उन्होंने बाथरूम में हिडेन कैमरा लगाया उसके बाद टेलिग्राम ऐप पर अश्लील वीडियो भेजकर गंदी-गंदी डिमांड करते हुए गालियां भी देने लगे। छात्राओं ने कॉलेज के 7 लड़कों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग भोजपुरी गाना बजा कर परेशान करते हैं जिसकी शिकायत उन्होने पहले भी कई बार टीचर्स से की थी लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके कारण जीएनएम की लड़कियां डरी-सहमी रहती हैं।

हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा लगे होने की सूचना सीवान के सिविल सर्जन सीएस यदुवंश शर्मा को दी गई तो उन्होने दो सदस्यीय टीम हॉस्टल में जांच के लिए भेजी तो दो बाथरूम में दो हिडेन कैमरे लगे पाये गए, जिसकों लेकर अब कार्रवाई की जा रही है।
लगातार ऐसे मामले सामने आना कहीं ना कहीं बड़े सवाल खड़े करता है कि आखिर लड़कियां सुरक्षित है कहांए जबतक अपराधिक सोच वाले लोगों के मन में कानून की दहशत नहीं तब तक ऐसे अपराधों को कम नहीं किया जा सकता जरूरत है तो ऐसे कड़े कानूनों की जो इन आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के मन में दहशत कायम रखें तो ही महलाओं को बेहतर सुरक्षा मिल सकती है।




