महिलाएं चेंजिंग रूम या होटल में लगे 'Spy Camera' का ऐसे करें पता, जानें पूरी खबर
आज के समय में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है और इसकी वजह से उनको हर जगह सावधान रहने की जरूरत है। महिलाओं को कई बार यह तक पता नहीं होता है कि उनके निजी पलों का विडियो उनकी मर्जी के बिना बना लिया जाता है और इसके बाद जब इसके बारे में पता चलता है तो वह बहुत ज्यादा शर्मिंदा होती है। लेकिन वह सोचती है कि यह वीडियो कब और किसने बनाया। कई लोग चेंजिंग रूम में होटल में स्पाई कैमरा लगा देते है जो आसानी से नजर नहीं आता है और वह आपके निजी पलों को कैद कर लेता है।
Bulldozer is Back, जीत के जश्न में बुलडोजर से साइकिल को कुचला!
अगर आपके साथ ऐसी घटना नहीं हो तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है और आप इसके माध्यम से 'Spy Camera' का आसानी से पता कर सकती है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने अपने फोन एक नया फीचर एड किया है जो महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इस नए फीचर से आप Hidden camera के बारे में आसानी से पता कर सकते हैं।

हिडेन कैमरा चेजिंग रूम, स्पा, पब्लिक वॉशरूम या होटल रूम में होता है जो आपको दिखाई नहीं देता है लेकिन वह चोरी-छिपे आपकी हर हलचल को रिकॉर्ड कर लेता है। Oppo ने नए ColorOS वर्जन से यूजर्स रूम में किसी स्पाई कैमरा के वायरलेस सिग्नल को स्कैन करने की सुविधा दी है। इसके माध्यम से हिडेन इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स को आसानी से पकड़ सकता है। ColorOS 12.1 से हिडेन कैमरे का पता किया जा सकता है। इस इस्तेमाल करना बहुत आसान है।





