मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

बुरहानपुर में 3 लाख की हाईवे लूट का खुलासा

प्रकाशित: May 28, 2026 14:24रिपोर्ट: Mohit

बुरहानपुर पुलिस ने थाना निंबोला क्षेत्र में हुई तीन लाख की हाईवे लूट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि ट्रक के पुराने मालिक ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। 7 मई को कटी घाटी के पास ट्रक ड्राइवर अजय वास्कले से कार सवार बदमाशों ने तीन लाख रुपए लूट लिए थे। मामले में पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में गठित टीम ने कई जिलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध होंडा अमेज कार तक पहुंची।जांच में सामने आया कि ट्रक का पुराना मालिक और उसके साथी पहले से ट्रक की लोकेशन लेकर वारदात की योजना बना चुके थे। पुलिस ने मोहम्मद अली, युग श्रीवास्तव और जुबेर मंसूरी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं।