मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

पति फौज में तो पत्नी ने मैकेनिक से बनाए संबंध,फिर दूसरे प्रेमी से करने लगी..

प्रकाशित: Mar 24, 2022 20:46रिपोर्ट: Navtej TV

उत्तरप्रदेश के कानपुर से इश्क शादी और धोखे को बयां करती एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, वारदात जहां पति की गैरमौजूदगी में एक पत्नी को गैरों से रिश्ता बनाना भारी पड़ गया और फिर जो हुआ उसे देख हर कोई हैरान रह गया। मामला कानपुर के पनकी रतनपुर कॉलोनी का है, रतनपुर में रहने वाले सीआरपीएफ जवान इंद्रपाल की चुनाव के चलते उनकी ड्यूटी मैनपुरी में लगी थी, घर पर उसकी पत्नी गीता अपने 2 बच्चों के साथ थी, बीते 20 फरवरी को जब इंद्रपाल ने गीता को कॉल किया तो उसका फोन रिलीव नहीं हुआ अनहोनी की आशंका पर उसने पुलिस को इस सूचना दी पुलिस जब घर पहुंची तो गीता तो घर पर नहीं मिली लेकिन घर में कुछ ऐसी चीजे दिखी जिससे पुलिस हैरान रह गई,

फौजी की पत्नी का मैकेनिक से चल रहा था चक्कर और फिर एक दिन..

कमरे में बीयर के खाली केन, गिलास और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई, पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए जब गीता की मोबाइल की सीडीआर खंगाली तो लास्ट कॉल कार मैकेनिक मुख्तार नाम के शख्स का मिला, पुलिस ने जब मुख्तार से पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया कि उसका गीता से अफेयर चल रहा था, जब उसका पति ड्यूटी पर बाहर होता था तो वह अक्सर गीता से मिलने उसके घर पहुंच जाता था। लेकिन वो अब किसी और से भी बात करने लगी थी। उसके मना करने पर भी वह नहीं मानी। इसके बाद उसने गीता की हत्या की साजिश रच डाली। उसने गीता के घर जाकर पहले शराब पी और उसे भी पिलाई।


फिर उसे कार से अपने साथ ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया, पुलिस ने गीता की सीडीआर गहराई से खंगाली तो आखिरी बार मुख्तार से बात होने से पहले उसकी प्रॉपर्टी डीलर पुष्पेंद्र सिंह से भी बात हुई थी, पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर को भी हिरासत में लेते हुए पूरे मामले का खुलासा किया। पति को धोखा देना गीता को इतना भारी पड़ा की उसे अपनी जान से हाथ धोने पड़े।