मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

पत्नी के सामने पति बच्चे से करता था कुकर्म, फिर एक दिन..

प्रकाशित: Mar 23, 2022 18:58रिपोर्ट: Navtej TV

जयपुर में दिल दहलाने वाली घटना का खुलासा हुआ है जिसमें एक दंपती ने नाबालिग बच्चे के साथ इतनी हैवानियत की है जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। इस घटना में पति और पत्नी दोनों शामिल है जो 12 साल के बच्चे के साथ कई महीनों से हैवानियत कर रहे थे।मामला जयपुर के शास्त्री नगर के मक्का मस्जिद इलाके का बताया जा रहा है जहां रहने वाला रुही परवीन और मोहम्मद रियाज ने काम के बहाने से इस बच्चे को बिहार से लेकर आए थे।

जिस बाथरूम में नहाती थी पत्नी उसी के नीचे दफ्न थी पति की लाश

इसके बाद उन्होंने बच्चे को चूड़ी बनाने के काम में लगा दिया और लगभग 18 घंटे तक उससे काम करवाते थे। खाने के लिए उसे पानी और बिस्किट ही देते थे। इसके कारण उसकी तबीयत खराब हो गयी तो वह बीमार पड़ गया। महिला का पति शराब के नशे में पत्नी के सामने ही बच्चे से कई बार कुकर्म कर चुका है। जब बच्चे ने भागने की कोशिश की तो उसके पैरा जला दिए।


इसके बाद बच्चे ने हिम्मत दिखाई और पड़ोसी की छत पर रेंगता हुआ चल गया। इसके बाद वहां से मुख्य रोड़ तक पहुंच गया तो बच्चे को रेंगता देख लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने जब जांच की तो इस घटना का खुलासा हुआ। पुलिस बच्चे को लेकर आरोपी की घर गयी तो पूरी घटना का खुलासा हुआ और पति के साथ पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।