नई नवेली दुल्हन से संबंध बनाता था जिन्न, पति ने किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी
प्रेम प्रसंग जैसी खबरे आए दिन देखने को मिलती है और इसके कारण दो परिवारों को उजड़ते हुए देखा जाता है। लेकिन इसके बाद भी लोग इस प्रकार के अवैध संबंधों को बनाने से नहीं डरते है लेकिन उनको पता है कि इस प्रकार के अवैध संबंधों का अंत बहुत बुरा होता है। हाल ही में जयपुर एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी पत्नी के सामने ही सुसाइड कर लिया और पत्नी ने पति को बचाने का भी प्रयास नहीं किया।
डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी लेकिन दोनों के मध्य कुछ भी सही नहीं थ। पत्नी अपने बॉयफ्रेंड से घंटों फोन पर बात करती थी और पति को इस बात का पता था। मृतक के पिता ने बहू और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दुखद घटना: Bageshwar Dham Dhirendra Shastri के नहीं हुए दर्शन तो लगा ली फांसी
घटना के समय पत्नी अपने कमरे से हंसती हुई आई और कहा उनका बेटा फांसी लगा रहा है। पिता और उसकी मां ने समझा कि बहू मजाक कर रही है लेकिन कुछ देर बाद बहू चिल्लाने लगी कि देखो पति मर गया। जब वह कमरे में गए तो लोहे की सीढ़ी से बेटे ने दुपट्टे का फंदा लगा रखा था। इसके बाद उसे हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
पिता का कहना है कि बेटे को पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसके बेटे को मारा है। वह उनके बेटे को कई बार कहती कि मेरा बॉयफ्रेंड काफी खतरनाक है, वह तुम्हें मार देगा। घरवालों ने शादी के बार अपनी बहु का समझाया था कि वह अपने प्रेमी से बात नहीं करे लेकिन वह उनकी बात नहीं मानती थी। उन्होंने कहा कि बहू उनके बटे से कहती थी कि मेरे ऊपर किसी का साया है और रात को वह मेरे साथ संबंध बनाता है। तुम बीच में मत आना नहीं तो वह मार देगा।





