मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

अजमेर में प​ति ने प​त्नी का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल, देखें पूरा वीडियो

प्रकाशित: May 27, 2023 13:09रिपोर्ट: Navtej TV

पति और पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते है लेकिन कई बार यह झगड़ा तलाक का कारण भी बन जाता है। लेकिन इसके बाद भी दोनों के मन में बदले की भावना कम नहीं होती है और ऐसा ही एक मामला अजमेर में देखने को मिला है। एक तलाकशुदा महिला ने आरोप लगाया है कि उसने पति ने उसका अश्लली वीडियो वायरल कर दिया और इसके बाद भी वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना में यह मामला दर्ज हुआ है। तलाकशुदा महिला ने अपने पूर्व पति पर ही वीडियो वायरल करने का आरोप लगाने की शिकायत थाने में दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 2008 में हुई थी लेकिन दोनों के बीच झगड़े के कारण आपसी सहमति से 2023 में तलाक हो गया। इसके बाद भी पति अपनी पूर्व पत्नी को परेशान कर रहा था।

Mahipal Gupta की Company Autolite India Limited पर गंभीर आरोप

पीड़िता के अनुसार उसे ब्लैकमेल कर सोशल मीडिया पर उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी वायरल करने का दावा किया है। इसके बाद भी पति उसे धमकियां दे रहा है और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी भी दी है। इसके डर के कारण पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही इसकी सच्चाई सामने आएगी।