एक सप्ताह में दो पत्नियों से रोमांस करेगा पति, एक दिन मिलेगी छुट्टी
आपने लोगों में संपत्ति, धन और दूसरी चीजों के बंटवारे की बात तो कई बार सुनने को मिलती है लेकिन पत्नियों के बीच पति के बंटवारे की बात पहली बार देखने को मिली है। ग्वालियर फैमिली कोर्ट में 6 महीनो तक चले इस मामले मेंपति हरियाणा की एक कंपनी में इंजीनियर है. उसकी शादी 2018 में ग्वालियर निवासी युवती के साथ हुई थी, जिसके बाद वह दो साल यानी 2020 तक पत्नी के साथ रहा, लेकिन कोरोना काल में वह अपनी पत्नी को उसके मायके ग्वालियर छोड़ आया और वापस आकर फिर से नौकरी करने लगा.
Asaduddin Owaisi ने उगला मजहबी जहर
इस बीच उसका ऑफिस में काम करने वाली एक महिला से अफेयर हो गया और दोनों ने शादी कर ली. वहीं, लॉकडाउन के बाद भी वह अपनी पत्नी को लेने नहीं गया और इस बात पर टालमटोल करने लगा. पहली पत्नी को जब कुछ शक हुआ तो वह एक दिन खुद अपने पति की कंपनी पहुंच गई. यहां उसको पता चला कि उसके पति ने ऑफिस में काम करने वाली एक अन्य महिला से शादी कर ली है. जिसके बाद दोनों में झगड़ा रहने लगा. जिसके बाद महिला ग्वालियर फैमिली कोर्ट में पहुंची.
इस दौरान कोर्ट में काउंसलर हरीश दीवान ने दोनों की काउंसलिंग के लिए बुलाया. हालांकि यह केस 6 माह तक चलता रहा, लेकिन एक दिन दोनों पत्नियों के बीच बातचीत में समस्या का समाधान निकल आया. जिसके अनुसार यह तय हुआ कि पति सप्ताह में तीन दिन एक पत्नी के साथ और 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा. जबकि रविवार के दिन पति के मर्जी होगी वो किसके साथ रहना चाहता है. पति ने दोनों पत्नियों को रहने के लिए अलग-अलग घर दे दिया है और दोनों को देखभाल वो खुद करेगा.





