मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

मुस्लिम लड़की से शादी करने पर हिंदू लड़के की सरेआम हत्या, साले ने चाकू से गोदकर मारा

प्रकाशित: May 06, 2022 17:13रिपोर्ट: Navtej TV

हैदराबाद में एक मुस्लिम लड़की से शादी के बाद एक हिंदू लड़के की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यह घटना हैदराबाद के सरूरनगर की बताई जा रही है जहां नागराजू नाम के युवक ने एक मुस्लिम लड़की जिसका नाम सुल्ताना है से शादी कर ली थी और इसी बात से लड़की का भाई नाराज हो गया उसने अपने जीजा की हत्या कर दी।

पलक झपकते ही कुएं में समाई कार, देखिए फिर क्या हुआ! Car Accident

नागराजू और सुल्ताना एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। इस बीच दोनों में प्यार हुआ दोनों सात साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन सुल्ताना का परिवार इसका विरोध कर रहा था और शादी के खिलाफ था। लेकिन नागराजू और सुल्ताना ने भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और शादी के बाद सुल्ताना ने अपना नाम बदलकर पल्लवी रख लिया। इसी बात से उसके भाई नाराज थे।


नागराजू कार शोरूम में काम करता था है दोनों एक साथ बाइक पर सरूरनगर की तरफ जा रहे थे। उसी समय दो लोगों ने बीच सड़क सबके सामने नागराजू पर रॉड और चाकू से हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। नागराजू के परिवार ने सुल्ताना के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया तो सुल्ताना ने उसके भाई और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ आरोप लगाए है। पुलिस ने सुल्ताना के भाई और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है।