मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

इंदौर आईआईएम वैभव सूर्यवंशी पर मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी करेगा

प्रकाशित: Jun 02, 2026 17:31रिपोर्ट: Mr. Reporter

आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से देशभर में चर्चा का विषय बने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब अकादमिक रिसर्च का विषय बनने जा रहे हैं। आईआईएम अब वैभव के माइंडसेट, मानसिक दृढ़ता, मेंटरशिप और कम उम्र में मिली बड़ी सफलता के विभिन्न पहलुओं पर एक मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी करेगा। इस अध्ययन के जरिए यह समझने का प्रयास किया जाएगा कि असाधारण प्रतिभा को सही मार्गदर्शन और वातावरण मिलने पर वह किस तरह असाधारण उपलब्धियां हासिल कर सकती है।आईआईएम इंदौर द्वारा किए जाने वाले इस अध्ययन में खेल, मनोविज्ञान, नेतृत्व और प्रतिभा विकास से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। संस्थान का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिभा का परिणाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे परिवार, कोचिंग, मेंटरशिप और अनुकूल माहौल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।अध्ययन का उद्देश्य यह समझना है कि कम उम्र में मिली बड़ी सफलता किसी खिलाड़ी के मानसिक विकास, निर्णय क्षमता और भविष्य की दिशा को किस प्रकार प्रभावित करती है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के दबाव, बढ़ती अपेक्षाओं और मानसिक थकान जैसे पहलुओं का भी विश्लेषण किया जाएगा।आईआईएम का मानना है कि यह रिसर्च केवल खेल जगत ही नहीं, बल्कि कॉरपोरेट सेक्टर के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है। इससे प्रतिभा प्रबंधन, नेतृत्व विकास और उच्च प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए नए मॉडल विकसित करने में मदद मिलेगी।आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु के अनुसार, यह अध्ययन मानव क्षमता, प्रतिभा विकास और मानसिक दृढ़ता को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उनका कहना है कि इतिहास में कई प्रतिभाएं शुरुआती सफलता के बाद बर्नआउट का शिकार हुई हैं, इसलिए दीर्घकालिक विकास और भावनात्मक संतुलन को समझना बेहद आवश्यक है।