मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

हैदराबाद के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी कोलकाता, संभावित प्लेइंग-11

प्रकाशित: Apr 14, 2023 12:45रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 19वें मुकाबला में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों का पलड़ा भारी है लेकिन कोलकाता इस मैच को जीतकर अपनी हैट्रिक पूरा करना चाहेगी तो हैदराबाद भी दूसरी जीत की तलाश में है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा।

कोलकाता को पहले मैच में पंजाब से हार मिली और इसके बाद KKR ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीत लिए। उसने दूसरे मैच में बेंगलोर को हराया और तीसरे मैच के हीरो रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवर में पांच गेंदों पर 5 छक्के जड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई। इस जीत के बाद कोलकाता के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा हुआ है और आज का मैच जीतकर वह अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करने का प्रयास करेगी।

Pilot को ठंडा Injection लगाया गया है- सांसद जौनपुरिया

हैदराबाद को पहले मुकाबले में राजस्थान से और दूसरे मैच में लखनऊ के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद को पहली जीत राहुल त्रिपाठी की नाबाद 74 रन की पारी के दम पंजाब के खिलाफ मिली थी। इसके बाद लगा टीम अपनी लय में आ गई और इसका पता आज के मैच से चलेगा। आईपीएल के इतिहास के बात करें तो कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है।

पॉसिबल प्लेइंग-11...
कोलकाता: नीतीश राणा, रहमानुल्लाह , नारायण, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, सुयश शर्मा, उमेश यादव, शार्दूल ठाकुर और वरुण चक्रवर्ती

हैदराबाद: ऐडन मार्करम, मयंक अग्रवाल,हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन, वॉशिंगटन सुंदर,भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, मार्को यानसेन और थंगारसु नटराजन