प्रेमी से बनाने लगी अवैध संबंध तो पति के उड़े होश, फिर पत्नी ने काट दिया..
बीबी की बेरहमी की ये दास्तां मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की है जहां 4 फरवरी को बाणगंगा थाने पहुंची सुनीता उर्फ सोनू ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका पति बबलू 7 फरवरी से गायब है, उन्होंने सभी जगह तलाश कर लिया लेकिन वो कहीं नहीं मिला, पुलिस पत्नी सुनीता की रिपोर्ट दर्ज कर उसके पति बबलू की तलाश शुरू कर देती है आस-पड़ोस के लोगों से लेकर उसके हर एक दोस्त से पूछताछ करती है और यहीं नहीं पुलिस सपना से भी अलग-अलग ढंग से पूछताछ करती है लेकिन बार-बार पुलिस के हाथ निराशा ही लगती है, लेकिन एक रोज ऐसा होता है कि जिससे सारी सच्चाई सामने आ जाती है बबलू के बेटा शराब के नशे में अपने दोस्त से बताता है कि किस तरह उसकी मां ने उसके पिता की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया।
जिस बाथरूम में नहाती थी पत्नी उसी के नीचे दफ्न थी पति की लाश
बस जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी हुई पुलिस छानबीन में जुट गई, पुलिस को जांच में पता चला कि बबलू आए दिन पत्नी सोनू के साथ मारपीट करता था, पत्नी सोनू का रिजवान नाम के शख्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों ने बबलू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, एक रात पत्नी सोनू ने रात के खाने में दाल-बाटी बनाई और उसमें जहरीला पदार्थ डालकर बबलू को खिला दिया।

बबलू की लाश को छुपाने के लिए पहले उसके हाथ-पैर को अलग-अलग काटा और धड़ को घर के बाथरूम में खुदाई कर दफना दिया, हाथ-पैर को दूर कहीं जंगल में ले जाकर फेंक दिया, इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कराकर उसे ढूंढ़ने का नाटक करती रही, अगर बेटा प्रशांत शराब के नशे में सच्चाई नहीं उगलता तो पुलिस कभी मामले का खुलासा ही नहीं कर पाती, पुलिस ने सबसे पहले बबलू के बेटे प्रशांत को हिरासत में लिया और घटनास्थल को सील कर उसकी खुदाई की तो उसके होश फाख्ता हो गए जिस बाथरूम में बैठकर घर वाले नहाते थे उसी बाथरूम की जमीन में बबलू को मारकर उसका शव दफना दिया गया था, इसके बाद आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया।
फौजी की पत्नी का मैकेनिक से चल रहा था चक्कर और फिर एक दिन
अपराधों के क्षेत्र में मिनी मुंबई माने जाने वाले इंदौर में महिलाओं की लिप्तता भी तेजी से बढ़ी है। इनकी लिप्तता शराब तस्करी, देह व्यापार, ड्रग्स तस्करी से लेकर हत्या तक के मामलों में रही है। वर्तमान में इंदौर सेंट्रल जेल में करीब 100 महिलाएं बंद हैं। इनमें 25 महिलाओं पर हत्या के मामले दर्ज हैं। कई जमानत पर बाहर हैं तो कुछ बरी हो गई हैं।





