मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

महिला ने शादी के बाद बनाए अवैध संबंध, प्रेमी ने किया ये कांड तो बेटे ने बनाया वीडियो

प्रकाशित: Apr 16, 2022 23:21रिपोर्ट: Navtej TV

जब इस मासूम की मां पर चाकू से तबाड़तोड़ वार किए जा रहे थे तो ये मासूम आलमारी में छिपकर सब देख रहा था लेकिन डर के मारे सहमा हुआ था, कहते हैं जब किसी को आशिकी का भूत चढ़ जाता है तो वह प्यार में कुछ भी कर गुजरता है। कई बार तो वह जिसे दिल और जान से चाहता है उसका भी कत्ल कर देता है। कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से.. जहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी, 16 बार ताबड़तोड़ वार कर पूरी शरीर छल्ली कर दिया।

हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने यह सब महिला के दो साल के बच्चे के सामने किया। मासूम यह देख सहम गया और उसने डर के चलते खुद को एक अलमारी में बंद कर लिया।यह दिल दहला देनी वाली वारदात घोड़ाडोंगरी तहसील के सारणी से सामने आई है। जहां संदीप साहू नाम के प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमीका 26 वर्षीय रुबीना को दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े इस तरह हुए मर्डर से शहर में दहशत का महौल बन गया। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड को मृतिका रुबीना के मासूम बच्चे ने अपनी आंखों से देखा है।



पुलिस पूछताछ में सिरफिरे आशिक संदीप ने बताया कि उसका रुबीना के साथ दो साल से अफेयर चल रहा था। लेकिन अब रुबीना इस प्रेमसंग को खत्म करना चाहती थी, क्योंकि उसका बच्चा बड़ा हो रहा था, इसलिए उसने आरोपी से दूरी बना ली थी। बस यही दूरी आरोपी को बर्दास्त नहीं हुई और उसने ये कत्ल कर दिया। वहीं मृतका के पति बताया कि संदीप 2 सालों से रुबीना को परेशान कर रहा था। छह माह पहले भी उसने रुबीना का सिर फोड़ा था, इसकी शिकायत हमने सारणी थाने में भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

फिर हम वह घर छोड़कर दूसरी जगह रहने आ गए, लेकिन उसने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा और आए दिन परेशान करने लगा। वहीं मामले की जांच कर रहे सारणी पुलिस थाने के टीआई टीआई रत्नाकर हिंग्वे ने बताया कि रुबीना के शरीर पर चाकू के 16 निशान मिले हैं। इसे पता चला है कि आरोपी संदीप ने चाकू से कई वार किए थे।