खूनी जादू-टोने से इमरान खान की सत्ता बचाने उतरी उनकी 'पीर' पत्नी, जानें पूरा रहस्य
पाकिस्तान में सत्ता बचाने के लिए इमरान खान ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है और इस काम में अब उनकी पत्नी ने भी मौर्चा संभाल लिया है। आज इमरान की सरकार गिर जाती लेकिन एक सांसद की मौत के कारण फ्लोअर टेस्ट होना टल गया। लेकिन अब खबर आ रही है कि इमरान खान की मदद करने के लिए अब उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने अपनी चाल चलनी शुरू कर दी है।
इमरान की पत्नी का नाम आते ही पाकिस्तान में बवाल मच गया है क्योंकि इमरान खान की पत्नी बुशरा जादू-टोना करती है।इस बीच विपक्षी नेता शाहबाज शरीफ ने बुशरा पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया है। इमरान ने जब पीएम का पद संभाला तो इसके बाद बीबी के कहने के अनुसार काम किया है।
फौजी की पत्नी का मैकेनिक से चल रहा था चक्कर और फिर एक दिन..
विपक्ष ने दावा किया है कि सरकार बचाने के लिए इमरान खान के घर में जादू-टोना करने के लिए मांस को जलाया जा रहा है। बुशरा खुद को 'पीर' बताती हैं और उन पर इस प्रकार के आरोप पहले भी लग चुक है। इमरान अपनी सत्ता को बचाने के लिए असंवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इमरान की पत्नी बुशरा का पार्टी पर कब्जा है और उनकी हर बात को माना जाता है।

इमरान जब मुश्किल में पड़ते हैं तो उनकी पत्नी आगे आ जाती हैं। इमरान ने कई बार बताया है कि वह सरकार से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी पत्नी के साथ चर्चा करते हैं। इमारान की सरकार जल्द गिरने वाली है और सेना ने भी इमरान को पद से हटने का आदेश दे दिया है।





