क्रिकेट के मैदान पर दिखा पीएम मोदी का नया अंदाज, कप्तानों को पहनाई कैप और गाया राष्ट्रगान
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों देशों के प्रधानमंत्री मौजूद रहे और अपनी टीमों का हौसला बढ़ाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी एल्बनीज की अगुआई की इसके बाद पीएम मोदी ने रोहित और एल्बनीज ने स्टीव स्मिथ को कैप पहनाई। दोनों पीएम ने गोल्फ कार में बैठकर मैदान का चक्कर भी लगाया।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस को मिली कामयाबी
PM मोदी कैप्टन रोहित शर्मा साथ मैदान में प्रवेश किया और इसके बाद कप्तान रोहित ने उन्हें सभी खिलाड़ियों से परिचय करवाया। इसके बाद राष्ट्रगान में वे रोहित शर्मा से ठीक पहले खड़े हुए। PM एल्बनीज ने PM मोदी के साथ सेल्फी ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा- भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ क्रिकेट के माध्यम से दोस्ती के 75 साल पूरे होने का जश्न।
PM मोदी सुबह 8.30 बजे स्टेडियम पहुंच गए थे। शुरुआती आधे घंटे का मैच देखने के बाद वे राजभवन के लिए रवाना हो गए। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले दिन के पहले सेशन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 75 रन बना लिए है। स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर मौजूद हैं। यह मैच दोनों टीमों के निर्णायक होगा क्योंकि इस मैच की हार जीत से सीरीज जीतने का फैसला होगा तो भारत इस मैच को जीत जाता है तो वह विश्व कप के फाइनल में पहुंच जाएगा।





