मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट: ख्वाजा तोड़ देगा भारत का ये बड़ा ख्वाब

प्रकाशित: Mar 10, 2023 04:40रिपोर्ट: Navtej TV

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आ रहे थे लेकिन दूसरे दिन भी ऐसा ही होता दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 400 रनों के पार पहुंच गया है और सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अपने दोहरे शतक की तरफ बढ़ रहे हैं।

जल्द हो सकता है OPS लागू

इस मैच का परिणाम भारतीय टीम के लिए बहुत अहम होगा क्योंकि उसे विश्व कप के फाइनल में प्रवेश करने के लिए इस मैच को किसी भी हालत में जितना होगा। भारतयी टीम के गेंदबाजों में केवल अश्विन और शमी का प्रदर्शन सही रहा अन्य गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रह गए। अश्विन ने 4 विकेट तो मोहम्मद शमी को दो विकेट मिले वहीं रवींद्र जडेजा को एक सफलता मिली।

सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन ने 200 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मजबूती प्रदान कर दी। अगर भारतीय टीम को यह मैच जीतना है तो उसे जल्द से विकेट लेने होंगे नहीं तो मैच उनके हाथ से निकल जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 255 रन बनाए और दूसरे दिन वह 500 रनों के पार पहुंच सकती है। इस टेस्ट मैच का परिणाम भारत के WTC के फाइनल में पहुंचने का फैसला करेगा। लेकिन हारने या ड्रॉ की स्थिति में भारत को न्यूजीलैंड-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के परिणाम का इंतजार करना होगा।