सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, जानें तीन बार बेची गई लड़की की दर्दभरी दास्तां
सोशल मीडिया पर प्यार होना एक आम बात हो गई है और इसके कारण अपराध की घटनाएं भी तेजी से बढ़नी शुरू हो गई है। एक 15 साल की लड़की की दोस्त एक लड़के से हो गई और अपने प्यार को पाने के लिए लड़की ने घर छोड़ दिया। इसके बाद उसके जीवन में ऐसी घटनाएं हुई जिनके बारे में वह कभी सोच भी नहीं सकती थी।
युवती ने सहेली की ‘धंधे वाली नाम से बनाई Fake Id और फिर हुआ ये कांड!
यह घटना पश्चिम बंगाल की बताई जा रहा है जहां एक लड़की की सोशल मीडिया के जरिए एक लड़के से दोस्ती हो गई और दोनों में प्यार हो गया, लड़के के प्यार में पागल लड़की घर से भाग गई और लड़के से मिली। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ बिहार चली गई। यहां उसके प्रेमी ने उसको छोड़ दिया और जल्दी लौटने की बात कही। उसने बताया कि उसने लड़की को 15 लाख रुपए में बेच गया था।

इसके बाद एक शख्स ने उसको बिहार में अन्य शख्स को बेंच दिया और वह उसे यूपी ले गया। इसके बाद उसकी शादी 45 साल के शख्स के साथ कर दी लेकिन महीने भर बाद उसे वापस छोड़ दिया गया और यहां एक महिला के बेटे ने उसके साथ रेप करना शुरू कर दिया। एक दिन उसके हाथ मोबाइल लग गया और लड़की ने अपनी मां को अपनी जानकारी दी और मां ने पुलिस के मदद से अपनी लड़की को छुडा लिया। इसके बाद पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

