मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

विराट और गिल ने बचाई भारत की लाज, मैच ड्रॉ की तरफ

प्रकाशित: Mar 11, 2023 04:48रिपोर्ट: Navtej TV

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारत ने अच्छी शुरूआत करने के साथ मैच को ड्रॉ की तरफ ले जाने में सफल होता दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया के 480 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तीन विकेट पर 289 रन बना लिए हैं, हालांकि टीम अब भी 191 रनों से पीछे है। तीसरे दिन शनिवार का खेल समाप्त होने तक विराट कोहली 59 और रवींद्र जडेजा 16 रन पर नाबाद है।

गाँधी वादी चेहरे पर कलंक हैं बदसलूकी की घटना

शुभमन गिल (128 रन) की पारी खेलकर अपना 5वां इंटरनेशनल शतक पूरा किया साथ में टीम की लाज बचाने में अहम योगदान दिया। इसके साथ रोहित शर्मा (35 रन), पुजारा (42 रन) बनाए और विराट कोहली ने 15 पारियों के बाद अर्धशतक जमाया है। शुभमन गिल ने तीन अर्धशतकीय साझेदारियां करते हुए टीम को मजबुती प्रदान की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ख्वाजा ने 180 बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचया। पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए।

अब दो दिन का खेल बचा है और इस मैच का परिणाम ड्रॉ की तरफ इशारा कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया सीरीज तो जीत जाएगी लेकिन विश्व कप के फाइलन में जगह बनाने के लिए उसे इंतजार करना होगा। भारत इस सीरीज को जीतकर अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना लेगा जो बहुत ही ऐतिहसिक होगा।