मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

बॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस के छोटे-छोटे टुकड़े करके फ्रीज में जमा दिया, जानें दर्दनाक मौत का सच

प्रकाशित: Apr 01, 2022 22:33रिपोर्ट: Navtej TV

26 साल की इटालियन एक्ट्रेस चार्लोट एंजी की मर्डर की गुत्थी सुलझ गई है। इस हत्या के पीछे कई प्रकार के दावे किए जा रहे थे क्योंकि हत्या के शव को इतने टूकड़ों में काटा गया था की पुलिस को इसकी पहचान करने में इतना लंबा समय लग गया है।पुलिस ने बताया कि एंजी के बॉयफ्रेंड ने ही इस घटना को अंजाम दिया है और उसने अपना जुर्म कबूल लिया है।

अफसरशाही में हो सकते है बड़े स्तर पर बदलाव, Gehlot कर रहे है तैयारी!

बॉयफ्रेंड ने चार्लोट को पहले हथौड़े से वार किया और इसके बाद बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े कर उनके शव को फ्रीज में जमा दिया। इसके बाद उसके शव के टुकड़ों को सड़क किनारे कचरे की थैली में भर कर फेंक दिया। पुलिस को शव की पहचान करने में बहुत परेशानी हुई लेकिन पुलिस ने शव की पहचान के लिए फोटोज पब्लिश करवाईं तो एक्ट्रेस के पैर पर बने टैटू से उनके एक फैंस ने पहचान लिया।


इसके बाद पुलिस को शव के बारे में जानकारी मिली और हत्या के आरोपी को पकड़ लिया है जो महिला का प्रेमी है। जो एक बैंकर और फूड ब्लॉगर है। चार्लोट को एक फेस्टिवल में परफॉर्म करना था लेकिन वहां न पहुंचने पर उनकी शिकायत पुलिस में कर दी थी।