दो नाबालिग बच्चियों के नहीं मिलने पर वकीलों ने किया प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन पर लगाएं गंभीर आरोप
3 फरवरी को महेश नगर इलाके से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों का अभी तक कोई अता पता नहीं चल पाया है। लगभग 50 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है और पुलिस की कार्यवाही से गुस्साए परिजनों ने आज हाईकोर्ट के सामने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। हाईकोर्ट के वकीलों ने सरकार और राजस्थान पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है और इसके बाद भी बीच बच्चियां नहीं मिली तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।
बच्चियों के पिता ने कहा कि डीजीपी घटना के जानकारी 40 दिन बात मिलती है तो पुलिस की कार्यवाही कितनी धीमी है उसका पता चलता है। हम लोगों ने ही सीसीटीवी में फुटेज निकाली और पुलिस को दी। जयपुर के एक अधिवक्ता की दो बेटियां 3 फरवरी को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह आज तक घर नहीं आई। 4 फरवरी को दोनों ही लड़कियों की आखिरी लोकेशन लखनऊ में डिटेक्ट हुई, लेकिन इसके बाद कोई जानकारी नहीं है।
लापता लड़कियों को लेकर परिवार के लोगों ने स्कूल की एक शिक्षिका पर ब्रेन वॉश करने का आरोप भी लगाया है। अंतिम बार लड़कियों ने पहला फोन भी उसी शिक्षिका को किए जाने का दावा किया है। राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष भुवनेश शर्मा ने चेतावनी देते हुआ कहा कि अगर पुलिस को सफलता नहीं मिलती है तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा।





