मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

महिला टीचर को प्रेम जाल में फंसाकर किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया...

प्रकाशित: May 20, 2023 13:32रिपोर्ट: Navtej TV

दोस्ती के नाम पर महिलाओं को फंसाकर उनको ब्लैकमेल करने के मामले हर दिन देखने को मिलते है। लेकिन इसके बाद महिलाएं ऐसे लोगों के जाल में आसानी से फंस जाती है। हाल ही में राजधानी जयपुर में दोस्ती कर एक महिला टीचर से रेप करने का मामला सामने आया है।

आरोपी ने महिला को घर पर अकेला पाक उसे नींद की गोलियां खिला दी। इसके बाद जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। लेकिन आरोपी ने इसके बाद महिला को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर उसका देहशोषण करने लगा। लंबे समय से आरोपी के डर से परेशान महिला ने मुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

मुहाना निवासी 47 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है जिसमें बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। 2013 में उसकी मुलाका आरोपी से हुई थी और बातचीत के दौरान दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी जयपुर मिलने के बहाने उसके घर आकर रूक गया और एक दिन उसने मौका देकर उसको नशीली गोलियां खीला दी।

DK Shivakumar क्यों नहीं बन पाए Karnataka CM | Karnataka News

इसके बाद उसने बेहोशी की हालत में रेप किया और अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद से वह उसका देह शोषण कर रहा था लेकिन अब ब्लैकमेल कर प्रॉपर्टी नाम करवाने का दबाव बनाने लगा तो महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।