मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

पत्नी के कपड़े फाड़कर पति ने घर के बाहर बैठाया, मारपीट का वीडियो वायरल

प्रकाशित: Sep 13, 2022 18:34रिपोर्ट: Navtej TV

महिलाओं के साथ आए दिन मारपीट की घटनाएं घटित होती रहती है और इसके कई वीडियो वायरल भी होते है। लेकिन राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी शहर में एक शिक्षक ही भक्षक बन गया है और पत्नी की बेरहमी से पिटाई करके उसे घर से बाहर निकाल दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसको गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक ने अपनी पत्नी व बेटी के साथ भी मारपीट की।

कितनी खास है बन्नीू भैंस, PM मोदी ने खुद बताई खासियत!

आरोपी प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है और इसका कैलाश सुथार है। वीडियो में कैलाश ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और पत्नी के ऊपरी हिस्से के कपड़े फाड़ दिए और इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी को धूप में बैठा दिया और अर्द्धनग्न अवस्था में पत्नी रोती रही और आरोपी पति भोजन करता रहा।


वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने कहा कि उसने गलती से ऐसा किया है और उसे पछतावा है। पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह उसका इलाज कराके परेशान हो गया है। घर में तनाव का माहौला रहने लगा तो उसी वजह से उसने मारपीट की घटना को अंजाम दिया।