जोधपुर: मां की ममता देख कर लोगों की आंखे हुई नम, देखें वीडियों
जो वीडियों आपने देखे ये किसी मूवी का सीन नहीं है, ये भावुक कर देने वाला वीडियों देखकर किसी के भी आंखों में आंसू आ जाये, मां वो सितारा है जिसकी गोद में सोने के लिए हर कोई तरसता है, जोधपुर से सामने आये इस वीडियों में मां कैसे अपने अंतिम समय में बच्चे से दुलार करती मां के इस वीडियों को देखकर मैं निशब्द हूं....
मां बनना किसी भी महिला की जिंदगी का सबसे सुखदायी पल होता है..लेकिन जब ये खुशी 11 साल के इंतजार के बाद मिले तो आप कल्पना नहीं कर पाएंगे..उस मां को उस पल का कितनी ब्रेसब्री से इंतजार होगा ये तो आप सोच भी नहीं सकते..सुहानी नाम की ये महिला एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थी, बच्चे को जन्म देने से उसकी जान को खतरा हो सकता है लेकिन फिर भी वो इस बच्चे को जन्म देना चाहती है, 7 घंटे चले ऑपरेशन के बाद एक समय ऐसा आता है
ये खबर आप तभी देखिये जब आप अपने आंसू रोक पाये,देखें Video
जब डॉक्टर मां से पूछते कि वो बच्चे या उसमें से किसी एक वो बचा सकते है, तो मां डॉक्टर से अपनी नहीं बच्चे की जान बचाने की गुजारिश करती है, बच्चे के जन्म के बाद मां के पास इस दुनियां से विदा लेने का कुछ समय ही बचता है और वो इस समय को सिर्फ अपने बच्चे के दुलार में बिताना चाहती है, मां बच्चे को बार-बार चुंबन करती है गले लगाती है, इस दुलार के बीच मां इस दुनियां से विदा लेती है, ये देखकर पास बैठे डॉक्टर की आंखे भी भर आती है।

जोधपुर की शास्त्री नगर की रहने वाली सुहानी ने जिस तरह एक बेटी को जीवन दिया और दो नेत्रहीनों को रोशनी भी दे गई, मृतक सुहानी के ससुर ने उसके निधन के बाद नेत्रदान की इच्छा जताई और अब सुहानी की आंखो से 2 लोग दुनियां देख सकेंगे। देश और दुनियां की तमाम खबरों के लिए देखते रहिये नवतेज टीवी।





