मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

IPL 2023: RCB को जीत नहीं दिला पाए कोहली, प्लेऑफ का सफर हुआ ​कठिन

प्रकाशित: Apr 27, 2023 08:29रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 36 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने बेंगलुरु के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 21 रनों से करारी शिकस्त देकर प्लेऑफ में जाने की उम्मीद को बरकरार रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 201 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया और इस टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु टीम अपने ही घरेलू मैदान पर 8 विकेट के नुकसान पर केवल 179 रन ही बना पाई।

बेंगलुरू को शुरूआती झटके लगने के बाद विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचा दिया।

कोहली ने 37 गेंदों पर सबसे ज्यादा 54 रन बनाए लेकिन उनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला। वहीं महिपाल लोमरोर ने 34 और दिनेश कार्तिक ने 22 रन की पारी खेली लेकिन वह भी किसी काम नहीं आई।

कोलकाता ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया और टीम के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लेकर बेंगलुरू की कमर तोड़ दी। एक समय जब विराट कोहली ने 33 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी जमाई तो लगा कि वह मैच जीताकर ही वापस आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Navtej TV- Podcast Bulletin

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता टीम ने 5 विकेट पर 200 रन बनाए जिसमें जेसन रॉय ने 29 गेंदों पर 56 रनों की तूफानी पारी खेली और 5 छक्के जड़े। कप्तान नीतीश राणा ने 21 गेंदों पर 48 रन की पारी खेलकर टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया।