ममता ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, कांग्रेस और लेफ्ट का सूपड़ा साफ
बंगाल चुनावों में बीजेपी ने ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर दी लेकिन कोलकाता नगर निगम में टीएमसी की सूनामी के आगे पूरे विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ हो गया है। शुरूआती रुझानों में टीएमसी बहुमत के आंकड़े से भी ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है।
ममता की पार्टी केएमसी चुनाव में 144 वार्डों में से 130 से अधिक सीटें जीतने के लिए तैयार है। सीएम ममता बनर्जी ने इस जीत को ऐतिहासिक जीत और जनता का जनादेश बताया है।
ओमिक्रॉन वैरिएंट के शोध में हुआ बड़ा खुलासा, 30 साल के युवाओं को होगा बड़ा नुकसान
ममता ने इस जीत पर कहा कि जनता ने भाजपा, वाम और कांग्रेस को नकार दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि यह जीत हमारे काम पर मुहर लगा रही है। ममता की इस जीत से तय हो गया है कि बंगाल में लोगों ने टीएमसी को अपनी पार्टी मान लिया है और बीजेपी भी इस पार्टी को टक्कर देने में पीछे होती दिख रही है।
इन चुनावों में कांग्रेस और लेफ्ट का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है और यह जीत ममता की एकतरफा जीत है। ममता पहले ही इस बात को कह चुकी है कि अब कांग्रेस का कोई अस्तिव नहीं बचा है और केंद्र में कांग्रेस के बीना विपक्ष बन सकता है। ममता अपने आप को बड़ा चेहरा बनाने में लगी हुई है और लोकसभा चुनाव 2024 में अपना दमखम दिखाएगी।

कुल सीट-144
टीएमसी- 134 पर आगे
भाजपा- 5 पर आगे
कांग्रेस-0
लेफ्ट-0
अन्य-2





