यूपी चुनाव: पिता के इंसाफ के लिए दो ठाकुर बेटियों में तेज हुई जंग, फिर चर्चा में आया उन्नाव
यूपी चुनावों में इस बार जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है और इस बार राजनीतिक दलों ने उन लोगों को चुनावी मैदान में उतारा है जिनका दूर—दूर तक राजनीति से कोई संबंध नहीं है। लेकिन इस बार यूपी चुनाव में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को टिकट मिला तो किसी ने दंगे के आरोपी को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है यूपी चुनावों में सबसे ज्यादा आपराधिक लोगों को टिकट दिया जाता है और उनका सरकार बनाने में बड़ा योगदान भी होता है।
इस बार कांग्रेस ने बीजेपी के शासन काल में उन्नाव दुष्कर्म कांड को फिर चर्चा में ला दिया है। कांग्रेस ने रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को जिताने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं तो दूसरी तरफ रेप केस में दोषी ठहराए गए विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने भी अपनी ताकत लगा दी है। ऐश्वर्या सेंगर ने एक वीडियो जारी करके बताया कि वह आशा सिंह को टिकट देने के खिलाफ है।
Suicide Note लिखकर बेटी ने मौत को लगा लिया गले, देखे ये चौंकाने वाला Video
ऐश्वर्या सेंगर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने एक आपराधिक महिला को टिकट दिया है जो गलत है। मैं अपने पिता की सच्चाई सबके सामने लाने के लिए लड़ रही हुं। प्रियंका गांधी ने जिस आशा सिंह को टिकट दिया है उसके खिलाफ उसी उन्नाव में जाने बहुत सारी धाराओं में मामले दर्ज हैं। उनकी जमानत भी खारिज हो चुकी है लेकिन पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। मेरे पिता ने पूरी उम्र उन्नाव की सेवा में लगाया है और जनता को हमेशा आगे रखा है। वह अपने पिता को जल्द निर्दोष साबित करके फिर से उन्नाव की सेवा में लाएगी।
रेप पीड़िता ने कहा कि मेरे साथ जो हुआ वह किसी के साथ नहीं हो मैंने यह लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। मैंने अपने परिवार के कई लोगों को खोया है और कुलदीप सेंगर मेरे पूरे परिवार को मरवा सकता है। मेरे साथ रेप हुआ है और मेरी उम्र कम होने के कारण मेरी मां को टिकट दिया गया है। कुलदीप सेंगर के पास पैसा है लेकिन मेरे पास जनता का समर्थन है और प्रियंका दीदी का हाथ है।

अब जनता को तय करना है कि वह किसे अपना नेता चुनती है लेकिन इन दोनों बेटियों के रास्ते अलग है लेकिन मकसद एक है। अगर उन्नाव में किसी की बात होती है तो लोगों के कई प्रकार के विचार सामने आने शुरू हो जाते हैं। उन्नाव दुष्कर्म कांड पूरे देश की मीडिया की सुर्खियों में रह चुका है और एक बार फिर चर्चा में आ गया है।





