मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

थाने में रेप पीड़िता के साथ थानेदार ने किया सामूहिक बलात्कार,योगी ने ​लिया बड़ा एक्शन

प्रकाशित: May 04, 2022 22:29रिपोर्ट: Navtej TV

यूपी में पुलिस पर कई बार गंभीर आरोप लगते रहे है और इस बार तो ऐसे आरोप लगे है कि पूरे थाने के पुलिसकर्मियों को ही लाइन हाजिर करना पड़ा है। यह मामला रेप पीड़िता के साथ थाने में रेप करने से जुड़ा है और इसी वजह से पूरे थाने पर गाज गिरी है।

आखिर किसे याद कर योगी की आंखों से बहने लगे आंसू!

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर में थाने के अंदर रेप पीड़िता के साथ रेप की घटना ने पुलिस पर से विश्वास उठा दिया है। इस खबर के बाद एडीजी कानपुर जोन ने पाली थाने के सभी पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया और 24 घंटे में पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है। लाइन हाजिर हुए कर्मियों में 6 एसआई, 6 हेड कॉन्स्टेबल, 10 आरक्षी, 5 महिला आरक्षी, एक ड्राइवर और एक फॉलोवर शामिल है।

बताया जा रहा है कि एक 13 साल की लड़की जब थाने में रेप की शिकायत लेकर पहुंची तो पाली थाना इंचार्ज सहित 6 लोगों नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक रेप की घटना को अंजाम दिया है।थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी को 4 लड़के बहला फुसलाकर भोपाल ले गये और वहां लेकर उसके साथ सामूहिक रेप की घटना को अंजाम दिया।


आरोपियों ने नाबालिग किशोरी को थाना इंचार्ज के सुपुर्द कर फरार हो गये तो थाना इंचार्ज ने नाबालिग पीड़ित को उसकी मौसी के साथ चाइल्ड लाइन भेज दिया। जब उसे थाने में बुलाया गया तो इंचार्ज ने बयान लेने के बहाने नाबालिग किशोरी को एक कमरे में ले जाकर रेप किया। इस घटना के बारे में नाबालिग ने काउंसलिंग के दौरान बताई तो सबके होश उड़ गए।