मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

उदयपुर बैंक डकैतीः 5 लुटेरे 40 सेकंड में लूट ले गए 20 किलो सोना

प्रकाशित: Aug 29, 2022 21:17रिपोर्ट: Navtej TV

प्रदेश में अपराधी बैखोफ हो गए है और पुलिस प्रशासन के साथ सरकार की पोल खुलती नजर आ रही हैं। जयपुर में दिन-दहाड़े डकैती के 5 दिन बाद उदयपुर में मणप्पुरम गोल्ड लोन के ऑफिस में 5 हथियारबंद बदमाशों 24 किलो सोना और 11 लाख रुपए कैश लूटकर ले गए।

प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सुंदरवास इलाके में दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे है। बदमाशों ने सोमवार सुबह 9.22 बजे इस घटना को अंजाम दिया। इस बॉक्स में सोना था उसमें जीपीएस ट्रैकर लगा रखा था लेकिन लुटेरे ट्रैकर निकाल गए जिसके कारण वह ट्रेस न हो सके।

Ankita को जिंदा जलाने वाले हैवान Shahrukh की Custody में बेशर्म हंसी, देखें VIDEO

बदमाशों ने मणप्पुरम गोल्ड लोन के कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर गोल्ड के गहने लूटे तो इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद एएसपी ने जिलेभर में नाकाबंदी करवा दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना से पहले राजधानी जयपुर में भी एक कारोबारी के घर डकैती हुई थी और अभी तक उसका खुलासा नहीं हुआ है।


उदयपुर भी अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है कुछ दिन पहले यहां एक टेलर कन्हैयालाल की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे लेकिन इस डकैती ने सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है।