whatsapp पर करते प्यार भरी बाते, फिर वीडियो कॉल पर होता न्यूड और सेक्स का खेल...
सोशल मीडिया के जरिए वीडियो कॉलिंग कर ब्लैकमलिंग करने वाले एक शख्स को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस शख्स ने देश के कई राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाया है। इस शख्स ने फेसबुक पर लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों से दोस्ती करके चैट के माध्यम से उनसे व्हाट्सऐप नंबर लेकर उनको अपना शिकार बनाता था।
डायन मां, मासूम की जान लेने के लिए कर दी सारी हदें पार, देखें दर्दनाक Video
आरोपी का नाम जाकिर बताया जा रहा है जिसने फर्जी आईडी से सिम लेकर इस काम को शुरू किया और इस काम में उसकी मदद उसकी बहन का पति कर रहा था। ये लोगों से चैट करके उनको अपने विश्वास में लाते और इसके बाद वह अपने जाल में फंसा लेते। इसके बाद उससे प्यार भरी बाते करते और वीडियो कॉल के लिए उस पर दबाव बनाते।
वीडियो कॉल शुरू होते ही अश्लील वीडियो चला कर उस फोन के सामने रखते हैं जिससे वीडियो कॉल पर सामने वाले व्यक्ति को लगता की वह सच में कोई ऐसा कर रहा है। इसके बाद सामने वाला व्यक्ति लड़की का वीडियो देखकर अपने कपड़े उतारता और इसके बाद यह गैंग स्क्रीन रिकॉडिंग और स्क्रीन शॉट लेकर उसे धमकी देती थी।

इसके बाद वह सामने वाले व्यक्ति को फोन पर अपने आप को पुलिस के अधिकारी बताकर फोन करते और कहते कि तुमने किसी लड़की के साथ ऑनलाइन गलत हरकत की है। लड़की ने शिकायत की है और धमकी देते कि यह वायरल होने वाला है और गिरफ्तार करने की धमकी भी देते। इसके बाद आरोपी उसे वीडियो डिलीट करने के बदले में पैसे मांगते। ज्यादा पैसे वाले शख्स से मोटी रकम लेने के लिए क्राइम ब्रान्च के अधिकारी बनकर स्वयं ही कैश लेने चले जाते थे और 3 साल से वह इस प्रकार की ठगी का काम कर रहे हैं।





