मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

राजस्थान की सबसे खौफनाक वारदात, दिल थाम कर पढ़े इस अय्याश पत्नी की कहानी ​

प्रकाशित: Mar 21, 2023 05:07रिपोर्ट: Navtej TV

प्रेम संबंधों को लेकर कई बार हत्या जैसी घटनाएं होनी की खबरे आती रहती है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खौफनाक दास्ता के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाएगी। कहानी 2017 की अलवर शहर की है जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बारे में सुनकर पूरा शहर ही नहीं प्रदेश हैरान हो गया कि हत्या करने वालों ने मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ा।

अलवर शहर शिवाजी पार्क में 6 साल पहले हुए इस खौफनाक हत्याकांड की यादे आज भी लोगों के मन डर पैदा कर देती है। इस हत्याकांड के आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है लेकिन लोगों की मांग फांसी की है। कहते है कि शादी सात जन्मों का बंधन होता है और पति और पत्नी का यह रिश्ता विश्वास पर टिका होता है।

Delhi में हुई महिला के साथ शर्मनाक घटना

लेकिन इस रिश्ते को ताइक्वांडो कोच संतोष उर्फ संध्या शर्मा ने शर्मसार कर दिया। संतोष और हनुमान की प्रेम कहानी शुरू हुई तो पति बनवारीलाल और बड़े बेटे को अफेयर के बारे में पता चला। संतोष को बाहर जाने पर टोकते थे और इससे परेशान होकर उसने यह योजना बनाई। पुलिस ने कॉल डिटेल से पूरे मामले का खुलासा किया।

महिला ने पहले तो अपनी उम्र से 10 साल छोटी प्रेमी से अवैध संबंध बनाए फिर इन संबंधों में पति रोड़ा बनने लगा तो निर्दनीय मां ने अपने 3 बच्चों के साथ अपनी जीवन साथी का गला काट दिया। संतोष उर्फ संध्या शर्मा और हनुमान की प्रेम कहानी की बली 5 निर्दोष चढ़े। हवस में अंधी पत्नि ने अपने पति, 3 बेटे और भतीजे को मौत के घाट उतार दिया।

इस हत्याकांड में प्रेमी के दो साथी भी शामिल थे। इस घटना के बाद महिला और उसके प्रेमी को किसी प्रकार का अफसोस नहीं है। 6 साल बाद इस हत्याकांड का फैसला आया और सभी पर आरोप साबित हुए। लेकिन सरकारी वकील की ओर से फांसी की सजा की दलील रखी।