मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

प्रेमी के लिए छोड़ा घर तो उसने किया रेप, फिर कर्ज उतारने के लिए करवाने लगा देह व्यापार

प्रकाशित: Apr 14, 2022 23:02रिपोर्ट: Navtej TV

लिव-इन-रिलेशनशिप के नाम पर रहने के बाद रेप जैसी घटनाएं होना आम बात हो गयी है लेकिन जयपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें युवती ने शादी के झांसे में आकर घर छोड़ दिया। लेकिन जब उसके प्रेमी ने उसके साथ संबंध बनाए और उसका वीडियो बनाकर उससे देह व्यापार कराने का दबाव बनाने लग गया।

Crisis in Pakistan | Imran Khan के बुजुर्ग नेता की जूते चप्पलों से हुई पिटाई, देखें पूरा Video

जयपुर के शिवदासपुरा इलाके में एक युवती से परिचित युवक पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि सरवाड अजमेर निवासी राम रतन मीणा ने शादी का झांसा देकर उसे घर से भगाकर लाया था। लेकिन जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने अपना कर्जा उतारने ​के लिए सैक्स रैकेट में धकेलना का प्रयास करने लगा।

पीड़िता के अनुसार आरोपी उसका पुराना परिचित था और बातचीत के दौरान आरोपी ने उसको प्रेम जाल में फांस लिया। शादी करने की कहकर उसको अपने घर से भगाकर शिवदासपुरा आ गया। एक साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रखकर उसके साथ कई बार रेप किया। शारीरिक संबंध बनाने की मना करने पर मारपीट करने लगा और अश्लील वीडियो बना लिया।


लोगों से कर्जा लिया तो उसको उतारने के लिए उसके पास भेज देता था। वह सैक्स रैकेट में धकेल कर्जा चुकाना चाहता था और इसी बात से परेशान होकर प्रेमी राम रतन मीणा के खिलाफ पुलिस में केस किया है।