मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

लखनऊ ने अंतिम गेंद में बेंगलुरु को दी मात, कोहली हुए बेचैन

प्रकाशित: Apr 11, 2023 12:34रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 15वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अंतिम गेंद पर मैच जीतकर अंकतालिका में पहले नंबर पर पहूंच गई है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरू ने 212 रनों का विशाल स्कोर बनाया और लगा की मैच जीत जाएगी। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की बहुत खराब शुरूआत रहीं लेकिन फिर जीत के हीरो कैरेबियाई क्रिकेटर निकोलस पूरन ने मौर्चा संभाला तो लगा टीम आसानी से मैच जीत जाएगाी।

पूरन ने पहले आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक जमाया और 19 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, जिसमें सात छक्के और चार चौके थे। पूरन ने सिर्फ 15 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली तो वहीं दूसरे छोर पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने भी 30 गेंदों पर 65 रनों तुफानी पारी खेलकर मैच को अपने पाले में कर लिया। इस मैच में कोहली की पारी बहुत धीमी थी जिसको लेकर भी उनकी आलोचना हुई।

झाड़ू-पोछा लगाने वाला खिलाड़ी बन गया IPL का सबसे बड़ा Superstar

आईपीएल के इतिहास में चौथी बार ऐसा हुआ जब 210 रनों का लक्ष्य चेज किया गया

224 राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स शारजाह 2020
219 मुंबई इंडियंस बनाम CSK दिल्ली 2021
215 राजस्थान रॉयल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद 2008
213 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम RCB बेंगलुरु 2023