मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

जीते हुए मैच को हार गई राजस्थान, लखनऊ ने कर दिया कमाल

प्रकाशित: Apr 20, 2023 08:27रिपोर्ट: Navtej TV

3 साल बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपने घरेलु मैदान में खेला लेकिन वह पहले मैच में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई और 10 रन से मैच हार गई। आईपीएल 2023 के 26वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों हार झेलनी पड़ी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 155 रन बनाए और इस आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स की शुरूआत बहुत ही शानदार रही। एक समय तो लगा रॉयल्स 18 ओवर में ही मैच जीत जाएगी लेकिन लखनऊ अंतिम 3 ओवर में पूरा गेम ही पलट दिया और इस मैच को 10 रनों से जीत लिया।

राजस्थान रॉयल्स अपने होमग्राउंड जयपुर में खेल रही थी और लगा की वह आसानी से इस मैच को जीत लेगी। लेकिन लखनऊ सुपरजायंट्स ऐसा होने से रोक दिया और राजस्थान को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करते हुए गलतियां की फिर बल्लेबाजी करते हुए इसी का नुकसान उसे हुआ है। 15 ओवर तक रॉयल्स की जीत तय थी लेकिन अगली 23 गेंदों के अंदर 4 विकेट खो दिए और टीम को मैच गंवाना पड़ा। इस हार के बाद रायॅल्स अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। लेकिन इस हार ने कई सवाल खड़े कर दिए है। रॉयल्स को अब 4 मैच ओर खेलने है अगर उनको वह जीत जाती है तो आसानी से अंतिम 4 में जगह बना लेगी नहीं तो उसका सफर खत्म हो जाएगा।

Mahesh Joshi के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

मैच के कुछ खास पल

बटलर ने लगाया सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का, युद्धवीर सिंह के ओवर में बटलर ने 112 मीटर का छक्का लगाया।

अपने पति और लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को चियर करने जयपुर आई अथिया शेट्टी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मैच देखने पहुंचे।

पावरप्ले के दौरान केएल राहुल को 2 जीवनदान मिले।